फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रूट डायवर्जन लागू, 26 तक बदले मार्ग से चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के मद्देनजर राहगीरों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने रविवार से अगले दो दिन तक हाईवे पर वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। मालवाहक समेत सभी तरह के वाहन 26 मई तक बदले मार्ग से चलेंगे। एसपी केके विश्नोई ने अधिनस्थों को रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व सोमवार यानी आज मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों की गंगा घाट तिगरी, ब्रजघाट, अनूपशहर, राजघाट आदि बड़ी संख्या में भीड़ रहती है। मेले सा माहौल रहता है। एसपी केके विश्नोई ने बताया कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के लिए हाईवे पर भारी और हल्के मालवाहक वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। बताया कि 24 मई की शाम छह बजे से हल्के वाहनों को भी डायवर्ट रूट पर भेजा गया। ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो।
यातायात प्रभारी जगमोहन ने बताया कि जिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन प्लान पहले से घोषित कर दिया गया है और सभी रूटों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। पर्व की अवधि में चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली-हसनपुर-गजरौला मार्ग पर किसी भी भारी वाहन का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


00000

यह है रूट डायवर्जन की रूपरेखा
-मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात:
मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात यथा निजी या रोडवेज बस, ट्रक, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्राली आदि मालवाहक भारी वाहन चौधरी सराय चौकी संभल से खिरनी में गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा और इसी मार्ग से वापस आएगा।
-मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायात:
मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायात यथा- निजी रोडवेज बस, ट्रक, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्राली आदि मालवाहक भारी वाहन बहजोई-धनारी इंदिरा चौक बबराला नेहरू चौक गुन्नौर नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा और इसी मार्ग से वापस आएगा।
-बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायात:
बदायूं की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायात यथा-निजी और रोडवेज बस, ट्रक, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्राली आदि मालवाहक भारी वाहन बहजोई-धनारी- इंदिरा चौक बबराला नेहरू चौक गुन्नौर- नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा और इसी मार्ग से वापस आएगा।

-इस्लामनगर (बदायूं) रोड से बहजोई होकर दिल्ली और अलीगढ़ जाने वाला यातायात:
इस्लामनगर रोड जनपद बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली और अलीगढ़ जाने वाला यातायात बहजोई में इस्लामनगर चौराहा धनारी इंदिरा चौक बबराला नेहरू चौक गुन्नौर नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा और इसी मार्ग से वापस आएगा।

-चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली गजरौला मार्ग:
चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली-हसनपुर-गजरौला मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

-केसरपुर तिराहा से अनूपशहर टी प्वाइंट चौकी अनूपशहर की ओर किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-इंद्राचौक बबराला से जिंजौड़ा टांडा से टी-प्वाइंट पुलिस चौकी की ओर जाने वाला यातायात का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। केवल गंगा स्नान के लिए आने वाले वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से होगा।
विज्ञापन


-हल्के वाहन जैसे जीप, कार, पिकअप, मैजिक आदि वाहन 24 मई की शाम छह बजे से 26 मई की रात्रि 12 बजे तक डायवर्ट मार्ग पर चलेंगे।

0000
डायवर्जन प्वाइंट :
-इंद्राचौक बबराला- थाना बबराला
-केसरपुर तिराहा- थाना रजपुरा

-चौकी टी प्वाइंट- अनूपशहर पुल, थाना रजपुरा
-सिसौना डांडा- मेन गेट थाना रजपुरा

-चौधरी सराय चौराहा- थाना कोतवाली संभल
-वाजिदपुरम बाईपास मुरादाबाद रोड- थाना कोतवाली संभल
-खग्गूपुरा बाईपास हसनपुर रोड थाना नखासा
-भोलेश्वर चौकी थाना रायसत्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें