संभल। कांवड़ यात्रा को लेकर जिलेभर सोमवार से आठ मार्च तक भारती वाहनों का रुट डायवर्जन रहेगा। जिले में 13 स्थानाें पर रूट डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। सोमवार की सुबह आठ बजे से जगह जगह यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। जिस मार्ग से कांवड़ियों के जत्थे ज्यादा आएंगे वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाने के लिए एसपी ने निर्देश दिए हैं।
रविवार को यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि जिन मार्गों पर कांवड़ियों के जत्थे ज्यादा आएंगे। वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। रूट प्लान के अनुसार ही यातायात का संचालन कराया जाएगा। बताया कि चंदौसी से बहजोई-पाठकपुर-धनारी-ग्राम कैल-इंद्रा चौक बबराला राजघाट तक किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्ट मार्गों पर खाद्य सामग्री के वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।
इन रास्तों से जाएंगे भारी वाहन
-मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन : मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन चौधरी सराय चौकी संभल से वाया खिरनी तिराहा से गवां, केसरपुर तिराहा से रजपुरा, नूरपुर तिराहे से इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
-मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा : मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाले वाहन हजरतनगर गढ़ी होकर सिरसी-बिलारी तिराहे से संभल में चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहे से गवां होकर केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर जाएंगे।
-बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाहन : बदायूं की तरफ से चन्दौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ वं आगरा जाने वाले वाहन चंदौसी में धन्नूमल तिराहे से चंदौसी बाईपास से सिम्स कॉलेज बाईपास से चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहे की ओर जाएगा।
-इस्लामनगर रोड से बहजोई होकर दिल्ली, अलीगढ़ : इस्लामनगर रोड जिला बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाले वाहन इस्लामनगर चौराहे से संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जयसिंह चौराहा, टिक्टा रोड से रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर जाएंगे।
-दिल्ली व अलीगढ़ से नरौरा पुल से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद : दिल्ली, अलीगढ़ से नरौरा पुल होकर चंदौसी, संभल एवं मुरादाबाद के लिए नरौरा पुल से नेहरू चौक गुन्नौर से इन्द्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा बबराला, रजपुरा से गंवा, चौधरी सराय चौराहा से चंदौसी चौराहा होकर जाएंगे।
-दिल्ली व अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ : दिल्ली एवं अलीगढ़ से नरौरा पुल होते हुये बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात, नेहरू चौक गुन्नौर से सहसवान, बदायूं होते हुये बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ को जायेगा। सहसवान, बदायूं की ओर से आने वाला यातायात जो दिल्ली की ओर जाएगा।
-चंदौसी से राजघाट-बबराला मार्ग : चंदौसी से बहजोई-पाठकपुर-धनारी-ग्राम कैल-इन्द्रा चौक बबराला राजघाट तक किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-जोया से बहजोई मार्ग : जोया मार्ग पर मनोटा पुल से असमौली से संभल व संभल से पातालेश्वर मंदिर बहजोई मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली गजरौला मार्ग : चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली-हसनपुर-गजरौला मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-नेहरू चौक थाना गुन्नौर की ओर से इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग : इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग पर भारी व्यवसायिक वाहन सिंगल (वन-वे) मार्ग पर ही आवागमन करेंगें। राजघाट इंद्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहे तक रोड के आधे भाग में कांवड़ियों का आवागमन रहेगा। मार्ग पर बैरियर तथा रोड लाईन के द्वारा रोड का विभाजन (मार्क) किया जायेगा।था कांवड़ियों की संख्या के दृष्टिगत ही हैवी ट्रैफिक का संचालन किया जाएगा।
डायवर्जन प्वाइंट यह रहेंगे-
1. नेहरू चौक गुन्नौर
2 नूरपुर तिराहा
3. इंद्राचौक बबराला
4. केसरपुर तिराहा
5. गवां संभल रेहरा तिराहा
8. टी-प्वाइंट चौकी तिराहा
7. इस्लामनगर चौराहा बहजोई
8. संभल तिराहा बहजोई
9. चौधरी सराय चौराहा
10. चंदौसी चौराहा संभल
11. सिरसी बिलारी तिराहा
12. नया बाईपास, सिम्स कॉलेज चंदौसी
13- संभल तिराहा चंदौसी
जिलेभर में आज से रूट डायवर्जन लागू हो गया है। संभल में 13 स्थानों पर रुट डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। आठ मार्च तक लागू रहेगा। सभी प्वाइंट पर ड्यूटी रहेगी। कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए व्यवस्था की गई है। -कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक