फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरा कमरा, पिता-पुत्र समेत तीन दबे

सार

थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में बारिश व बूंदाबांदी ने एक मजदूर का कच्चा कमरा भरभरा कर गिर गया।शुक्रवार की सुबह बूंदाबांदी के दौरान मजदूर अपने पुत्र-पुत्री के साथ कमरे के आगे लगी टीन के नीचे बैठे थे।जबकि कमरे में रखा कुछ घरेलू सामान दब कर गया।
विज्ञापन
Room collapsed in rain, three buried including father and son - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में बारिश व बूंदाबांदी ने एक मजदूर का कच्चा कमरा भरभरा कर गिर गया। कमरे के बाहर लगी टीन भी गिर गई। टीन के नीचे बैठे पिता-पुत्र समेत तीन लोग दब गए। जिन्हें मौके पर पहुंचे लोगों ने सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

गांव धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी ऋषिपाल सिंह अपने पुत्र बबलू व पुत्री बबली के साथ मकान में रहता है। जिसमें एक कमरे कच्चा बना था तथा कमरे के आगे टीनशेड लगा हुआ था। शुक्रवार की सुबह बूंदाबांदी के दौरान मजदूर अपने पुत्र-पुत्री के साथ कमरे के आगे लगी टीन के नीचे बैठे थे। तभी अचानक भरभराकर कच्चा कमरा गिर गया। जिससे टीन भी नीचे आ गिरी। जिससे टीन के नीचे बैठे तीनों दब गए। शोर-शराबा की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मजदूर व उसके बच्चों को बाहर निकाला। टीन के नीचे दबने से किसी को चोट नहीं आई। जबकि कमरे में रखा कुछ घरेलू सामान दब कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें