फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: पहले रोस्टिंग, फिर फाॅल्ट से पांच घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। हनुमानगढ़ी बिजली घर से जुड़े खुर्जागेट मोहल्ले व आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पहले रोस्टिंग फिर फाल्ट से करीब पांच घंटे बाधित रही। इससे करीब दस हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

दोपहर के समय बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को टाऊन-एक हनुमान गढ़ी बिजलीघर की सुबह 11.30 बजे से 1.15 बजे रोस्टिंग थी। रोस्टिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। रोस्टिंग के बाद आपूर्ति शुरू कराते ही खुर्जागेट में रखे बड़े ट्रांसफार्मर के पास फाल्ट हो गया। इससे खुर्जागेट, मोहल्ला रूस्तगी, बड़ा महादेव, खातियान, लोधियान आदि क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। शाम करीब साढ़े चार बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। इससे करीब दस हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। पांच घंटे तक बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें