फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुलंदशहर, इस्लामनगर व सहसवान रूट पर जल्द चलेंगी रोडवेज बस

Thu, 26 Jun 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बुलंदशहर और बदायूं जिले के इस्लामनगर व सहसवान जाने वाले यात्रियों को जल्द ही नई रोडवेज बस की सेवा मिलेगी। अभी तक इस्लामनगर और सहसवान के लिए कोई रोडवेज बस न चलने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जल्द ही बुलंदशहर, इस्लामनगर और सहसवान रूट पर रोडवेज बस चलेंगी।
विज्ञापन

चंदौसी से इस्लामनगर और सहसवान कस्बे तक पहुंचने के लिए रोडवेज बस की सुविधा न होने से यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है, जबकि रोजाना हजारों की संख्या में दोनों कस्बों के लिए लोगों का आवागमन होता है। सिर्फ बदायूं रोड के पथरा तिराहे से इक्का दुक्का ही प्राइवेट बसें इस्लामनगर तक जाती है, लेकिन वह भी सिर्फ कभी कभी ही चलती हैं। ऐसे में यात्री डग्गामार वाहन से इस्लामनगर तक पहुंचते हैं और फिर यहां से डग्गामार वाहनों में बैठकर सहसवान कस्बा तक पहुंचते हैं।
इन दोनों रूटों पर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस की सेवा जल्द मिल जाएगी। चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि बुलंदशहर और इस्लामनगर व सहसवान के लिए रोडवेज बस चलाने की डिमांड एआरएम को भेज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही इन रूटों पर रोडवेज बस की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें