फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बजरफुट लदे ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत तीन घायल

Fri, 13 Nov 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार तड़के एक रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में मां-बेटे और बस चालक को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

दुर्घटना उधरनपुर अजमतनगर पुल के पास करीब चार बजे हुई। नरौरा डिपो की बस आगे चल रहे बजरफुट से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि बस चालक प्रमोद को वाहन चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे में नरेश, उनकी मां माया देवी और चालक प्रमोद घायल हुए। धनारी थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई भिजवाया। बस में कम यात्री होने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें