फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनेटा/चंदौसी। बनियाठेर क्षेत्र के गांव संभल मार्ग पर गांव जनेटा के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। घायल का उपचार निजी चिकित्सक से कराया गया है। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी अहसान बाइक से किसी कार्य से चंदौसी जा रहा था। बुधवार की सुबह जब बाइक सवार युवक संभल मार्ग पर गांव जनेटा से कुछ आगे निकला तो सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक रोडवेज बस को भगा ले गया। आसपास खड़े लोगों ने युवक को सड़क से उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को नरौली पुलिस चौकी ले गई। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन पहुंच गए। घायल का उपचार निजी चिकित्सक से कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें