फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर डंपर से टकराई रोडवेज बस, एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। हाईवे पर डंपर से टकराई रोडवेज बस बाइक को रौंदते हुए सड़क किनारे गड्डे में पलट गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार समेत पांच लोगों घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम सवा छह बजे करीब चंदौसी की ओर से बहजोई की ओर आ रही पीतल नगरी डिपो की एक रोडवेज बस भरतरा चुंगी स्थित ईंट-भट्ठे के किनारे से हाईवे की ओर निकल रहे एक डंपर से टकरा गई और और सामने से आ रही एक बाइक को रौंदते हुए सड़क किनारे गड्डे में उतरकर पलट गई।
इसमें बाइक सवार युवक ओमपाल पुत्र महीपाल निवासी शाहबाद जिला रामपुर समेत एक अज्ञात तथा रोडवेज बस सवार महिला अलीमन पत्नी भूरा निवासी बाजपुर जिला काशीपुर, आठ वर्षीय बालक अल्फेज पुत्र सोनू निवासी मौलागढ़, चंदौसी, सौरभ रस्तौगी पुत्र दारा सिंह निवासी मोहल्ला हवाई-अड्डा नारायन टोला बहजोई व रामकिशोर पुत्र भगवंत निवासी मोहल्ला भटनागर थाना इस्लामनगर जिला बदायूं घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने घायल ओमपाल (38) को मृत घोषित कर दिया। वहीं सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में अलीमन व रामकिशोर समेत एक अज्ञात को रेफर किया गया है।
सूचना पर प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां समेत एसडीएम रामकेश धामा व सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और हादसे की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें