फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चौबीस कोसीय परिक्रमा के लिए दुरुस्त होंगे मार्ग, सुरक्षा रहेगी कड़ी

Sun, 03 Nov 2024 05:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हजारों श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल होंगे। प्रशासन की ओर व्यवस्थाओं को चाकचौबंद किया जाना है। परिक्रमा मार्ग भी दुरुस्त किया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

परिक्रमा पांच नवंबर की सुबह वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक से प्रारंभ होगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवार की रात्रि ही पहुंच जाएंगे। वंश गोपाल कल्कि धाम मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज ने बताया कि परिक्रमा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
वंश गोपाल कल्किधाम परिसर में टैंट लगवाया जा रहा है। इसी टैंट में परिक्रमा करने वाले भक्तों को ठहराया जाएगा। क्षेमनाथ तीर्थ और चंद्रेश्वर तीर्थ चंदायन में भी व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है। बताया कि वंश गोपाल कल्किधाम तीर्थ परिसर से मंगलवार की सुबह चार बजे साधु-संतों की मौजूदगी में भक्तों को तिलक लगाकर और धर्म ध्वजा फहराकर फेरी के लिए रवाना किया जाएगा। भक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगे रहेंगे। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को कार्यक्रम से अवगत करा दिया गया है। व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें