फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
Roads were submerged due to heavy rain, life disturbed - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
शनिवार की रात करीब 12 बजे से शुरू बारिश रविवार की सुबह नौ बजे तक जारी रही जिससे गली-मोहल्लों और बाजारों की सड़कों पर तीन से चार फीट पानी भर गया। कुछ मोहल्लों के घरों में भी बारिश का पानी घुसने से लोगों को परेशानी हुई। दोपहर करीब एक बजे के बाद सड़कों से पानी उतर सका। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उमस होने से लोग परेशान थे। रात 12 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई जो रविवार की तड़के झमाझम बारिश में बदल गई। सुबह साढ़े आठ बजे 25 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई। बारिश से शहर की सड़कें सुबह करीब 11 बजे तक तालाब के रूप में बनी रही जिससे शहर के स्टेशन रोड, शक्ति नगर, मुंसिफ रोड, गोशाला रोड, संभल गेट, रामस्वरूप रोड, सीता रोड, बिसौली गेट, फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, घंटाघर, आवास विकास कालोनी, मयूर विहार कॉलोनी, कोतवाली परिसर, सीएचसी परिसर, नगर पालिका कार्यालय, सीकरी गेट, जारई गेट, कागजी मोहल्ला, पंचशील कॉलोनी, विकास नगर आदि सहित गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। सड़क पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया। गली-मोहल्लों व बाजारों में जलभराव होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पंचशील कॉलोनी, शक्ति नगर, विकास नगर, मयूर विहार, गीता कॉलोनी कॉलोनी में घरों तक में बारिश का पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे तक बाजार में दुकानें बंद रही। दोपहर एक बजे सड़कों से पानी उतरने के बाद दुकानें खुल गई। वहीं किसानों बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी है। बारिश से धान की फसल को लाभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें