फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शहर में 17 करोड़ से बनेंगी सड़कें-नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तीन लाख से अधिक की आबादी वाले संभल शहर में विकास का पहिया घुमाने के लिए नगर पालिका ने 15वें वित्त आयोग के तहत विभिन्न कार्य शुरू कराए हैं। इनमें सड़क, नाली, फुटपाथ निर्माण के साथ-साथ अन्य कार्य शामिल हैं, जिनके प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं। इन सभी विकास कार्यों पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन

संभल शहर के तीर्थों, कूपों और धर्मस्थलों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों को लेकर भी लोगों को सहूलियत देने की तैयारी की गई है। नगर पालिका ने उन क्षेत्रों में सड़क, नाली और अन्य कार्यों का प्रस्ताव तैयार कराया, जहां जरूरत महसूस हो रही है। इन विकास कार्यों को लेकर 15 वें वित्त आयोग के तहत प्रस्ताव तैयार किया गया।
ईओ नगर पालिका डॉ.मणिभूषण तिवारी ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, फुटपाथ, स्कूल कायाकल्प, पुलिया निर्माण के कार्य होने हैं। इन कार्यों को लेकर करीब 17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसे स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू करा दिए गए हैं। वहीं अवस्थापना विकास निधि के तहत दुकानों का निर्माण और पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इन कार्यों को लेकर 1.48 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास हो चुका है।
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि आने वाले समय में न सिर्फ धर्मस्थलों, कूपों और तीर्थों की तस्वीर बदली नजर आने वाली है बल्कि शहर में विकास कार्यों से सुंदरता और स्वच्छता का माहौल भी बनेगा। इसके अलावा नालियों को निर्माण होने से शहर को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी, जबकि सड़कों के निर्माण से हादसों पर भी शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें