फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण और ई रिक्शों से शहर में जाम के झाम से परेशान शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में दुकानदारों ने दुकान के आगे सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। रही सही कसर ई-रिक्शा चालक पूरी कर रहे हैं। अवैध अतिक्रमण व ई-रिक्शो का अंधाधुंध संचालन के कारण शहर के गली मोहल्लों में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों का पैदल निकलना भी दूभर बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर में दुकानदारों ने दुकान के आगे सामान रखकर अतिक्रमण कर रहा है।
दोनों ओर अतिक्रमण करने से रास्ता संकरा हो जाता है। ऐसे में अगर दोनों ओर से चौपहिया वाहन आ जाए तो थोड़ी देर में उस रोड पर लंबा जाम लग जाता है। रही सही कसर ई-रिक्शा चालक पूरी कर देते है। वह यातायात नियमों को ताक पर रखकर इनका संचालन करते हैं। काफी ऐसे ई रिक्शे है तो चलने की स्थिति में नहीं, लेकिन फिर भी चलाए जा रहे है। चालक ई रिक्शो को मुख्य मार्ग के अलावा गली मोहल्लों में ले जाते हैं। इससे शहर में रोज जाम की स्थिति बनी रहती है।
रिक्शा चालक जगह हो या न हो उन्हें आगे बढ़ाना है जिसके कारण जाम लग जाता है। दोनों ही समस्याएं काफी समय से आमजन के लिए सिरदर्द बन चुकी है। लेकिन पुलिस प्रशासन के पास इस समस्या का कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन बैठक कर लंबे चौड़ी घोषणा तो कर देता है। लेकिन उन घोषणाओं पर अमल नहीं किया जाता है। बैठक में अधिकतर व्यापारी होते है। वह उस समय इस बात का समर्थन करते हैं। लेकिन यह व्यापारी शहर में दुकान के आगे सामान रखकर अतिक्रमण कर समस्या को बढ़ावा देते है। ऐसे में समस्या का समाधान होना मुश्किल है और शहरवासी इस समस्या से ऐसे ही जूझते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें