संभल और अमरोहा में बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन की मौत हो गई और आठ लोग घायल हैं।
संभल जिले के थाना कैलादेवी और अमरोहा जिले के ढबारसी में बुधवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें सात बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए थे। इसमें लखनऊ के नखासा मोहल्ला निवासी अबूबकर (40), हिना (28) और जुनैरा (15) की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह परिवार जम्मू-कश्मीर से घर लौट रहा था। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी तौकीर ने बताया कि उनकी कार पीछे चल रही थी। स्कॉर्पियों अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस भी हादसे का कारण नींद की झपकी आना ही मान रही है।