फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवॉल्वर निकला तो काबू हुआ दबंग और भीड़ भी

Thu, 08 Dec 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
नकदी
विज्ञापन
बैंक का कैश बॉक्स अंदर जाना था लेकिन बाहर भारी भीड़ थी और धक्का-मुक्की भरा माहौल था जब पुलिस को कोई रास्ता नहीं सूझा तो पुलिसकर्मियों ने लाठी भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। इस दौरान एक व्यक्ति ने दरोगा का गिरेबान पकड़ लिया। दरोगा ने अपनी पिस्टल निकाल ली तब कहीं जाकर भीड़ काबू में आई।
विज्ञापन



स्टेट बैंक संभल की मेन ब्रांच में सुबह सात बजे से ही लोग पहुंच गए थे। नौ बजे तक भारी भीड़ हो गई थी। साढ़े दस बजे के करीब एक मौका तो ऐसा आया जब पब्लिक बेकाबू होने लगी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कुछ लोगों को उठाकर फेंका और कुछ लोगों को धक्का दिया। उसके बाद हालात कुछ काबू में आए। एक बजे बैंक के लिए बैंक कर्मचारी कैश लेकर आए। बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ थी। लोग किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे थे।

आधा घंटे सड़क पर लाखों रुपये कैश से भरा बाक्स रखा रहा। पुलिस ने कई बार लोगों से हटने का आग्रह किया जब लोग नहीं माने तो पुलिसकर्मी लाठी लेकर टूट पड़े। जो भी दिखा उसी पर लाठी भांजी। कुछ लोगों को पुलिसकर्मियों ने गेट के सामने से खींचकर दूर फेंका। पुलिस का उग्र रूप देख लोग घबरा गए और माहौल भगदड़ भरा हो गया। पुलिस यहीं नहीं रुकी भाग रहे लोगों पर पीछे से लाठी फटकारी। आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद लोग शांति से लाइनों में खड़े हो गए। एक्सिस बैंक के बाहर दोपहर दो बजे भीड़ बेकाबू हुई तो पुलिस ने डंडा फटकार कर लोगों को खदेड़ा। कुछ देर के लिए भगदड़ भरा माहौल था। 
विज्ञापन


सैन्यकर्मी ने पुलिसकर्मियों को पीटा 
असमोली(संभल)। असमोली स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी। लोग बैंक के अंदर जाने के लिए आपाधापी के साथ-साथ हंगामा कर रहे थे। पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत करने में लगी थी। तभी एक व्यक्ति आया और खुद को सैन्यकर्मी बताकर बिना लाइन के बैंक के अंदर जाने का प्रयास करने लगा। बैंक पर सुरक्षा के लिए खड़े पुलिसकर्मियों ने सैन्यकर्मी को अंदर जाने से रोका तो वह भड़क गया।

सैन्यकर्मी ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिस के साथ मारपीट होते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच किसी ने मारपीट की घटना की सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आकर सैन्यकर्मी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस सैन्यकर्मी को बाइक पर बैठाकर थाने ले जाने लगी। जैसे बाइक चली तो सैन्यकर्मी ने बाइक चला रहे पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। इससे बाइक गिर गई। सैन्यकर्मी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

दरोगा से उलझा दबंग तो निकाली रिवॉल्वर
संभल। युवक बिना लाइन के स्टेट बैंक के अंदर जाने का प्रयास कर रहा था। पास में खड़े दरोगा ने कई बार युवक से पीछे हटने को कहा लेकिन युवक किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में दरोगा ने युवक की पिटाई कर दी। आक्रोशित युवक ने दरोगा की वर्दी पकड़ ली। इस पर दरोगा ने युवक को धमकाते हुए बीच सड़क पर पिस्टल निकाल ली। युवक शांत पड़ा तो दरोगा ने पिस्टल अंदर रख ली। दरोगा रिकेश राणा का कहना था कि धक्का मुक्की के माहौल में उनकी पिस्टल की बेल्ट खुल गई थी। एक बार तो ऐसा लगा जैसे किसी ने पिस्टल निकाल ली हो। इसीलिए वह पिस्टल को हाथ में लेकर देख रहे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें