चंदौसी के राजकीय पॉलिटेक्निक में कार्यभार संभालती एक दिन की प्रधानाचार्या बनी छात्रा: स्रोत-
चंदौसी। राजकीय पॉलिटेक्निक में सोमवार को सिविल इंजीनियरिंग की फाइनल वर्ष की छात्रा रिति को एक दिन के लिए कॉलेज की प्रधानाचार्या की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधानाचार्या रिति ने कॉलेज के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। उन्होंने शिक्षकों से भी मुलाकात कर शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। एक दिन के लिए जिम्मेदारी पाकर छात्रा ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का अवसर छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में मदद करता है। कार्यक्रम के अंत में रिति को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से युवाओं को नेतृत्व की सीख मिलती। कार्यक्रम में एचओडी वरश्री गंगवार, निलय यादव सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद