फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पीएम के स्कूल का स्टडी टूर करके लौटे ऋषभ और नव्या ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां(संभल)। गुजरात के वडनगर स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कूल में स्टडी टूर करके लौटे ऋषभ और नव्या शर्मा खुद को गौरवांतित महसूस कर रहे हैं। अनुभव साझा करते हुए बताया कि 24 से 30 अगस्त के बीच स्कूल में आयोजित प्रेरणा कार्यक्रम में कॉलेज की प्रवक्ता सरिता शर्मा के निर्देशन में प्रतिभाग किया था। नव्या शर्मा ने बताया कि जब से स्टडी टूर करके लौटी हूं, तब से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। पहले मुझे लोगों के सामने खुलकर बोलने में डर लगता था, लेकिन अब मैं अपनी बात बेहतर तरीके से कह सकती हूं। अन्य राज्यों के विद्यार्थियों से भी मुलाकात हुई। थ्रीडी प्रिंटिंग, पोस्टर बनाने के तरीके सीखे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हरीश पाल सिंह ने बताया कि प्रेरणा का उद्देश्य देश के सभी जिलों के विद्यार्थियों को उस स्थान से प्रेरित करना है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी यात्रा शुरू हुई थी। विद्यार्थियों को वहां जीवन के नौ मूल्य शौर्य और साहस, परिश्रम और समर्पण, करुणा और सेवा, विविधता और एकता, सत्यनिष्ठा और शुचिता, नवाचार और जिज्ञासा, श्रद्धा और विश्वास, स्वतंत्रता और कर्तव्य के बारे में जानने को मिलता है। यही नहीं, यह कार्यक्रम भारत की संस्कृति और विरासत को नवीनतम तकनीक के साथ भी जोड़ता है।
00000

पुरातात्विक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण
विद्यार्थियों को स्टडी टूर के दौरान पुरातात्विक और ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण कराया गया। इससे उन्हें देश की विरासत को आकार देने वाली विभिन्न राज्यों की जीवंत परंपराओं के विषय में जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें