फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के हमले में घायल ई-रिक्शा चालक ने दम तोड़ा

Fri, 08 Jun 2018 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
थाना कुढ़ फतेहगढ़ के मैथरा निवासी घायल युवक ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक मुरादाबाद में ई रिक्शा चलाता था।  10 दिन पूर्व बदमाशों ने मुरादाबाद में ई-रिक्शा चला रहे युवक को घायल कर रिक्शा लूट लिया था। घायल युवक को  परिजन उपचार को दिल्ली ले गए। गुरुवार को युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों मे कोहराम मचा हुुआ था।       
विज्ञापन


कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मैथरा निवासी नरेश चंद शर्मा का बेटा अरविंद (19 )मुरादाबाद में अपनी ताई के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी वर्ष अरविंद ने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, 28 मई को अरविंद अपने चाचा का ई रिक्शा लेकर चलाने चला गया। देर रात तक अरविंद घर नहीं लौटा तो उसकी ताई गीता को चिंता सताने लगी और उसने अरविंद के मोबाइल पर संपर्क साधना चाहा परंतु अरविंद के मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। अरविंद की ताई गीता उसे ढूंढने निकल पड़ी  इसी दौरान रात  में थाना कटघर पुलिस ने अरविंद के घायल होने की सूचना दी। 

उसे सरकारी अस्पताल मुरादाबाद में  प्राथमिक उपचार के बादहालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।  दिल्ली में उपचार के दौरान गुरुवार को अरविंद ने दम तोड़ दिया गुरुवार को शाम जब शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें