फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आरओबी के लिए राजस्व व सेतुनिगम की टीम ने किया सड़क का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंडी समिति डबल फाटक पर प्रस्तावित आरओबी यानी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए राजस्व विभाग व सेतुनिगम की टीम ने सर्वे किया है। सड़क के दोनों ओर 50-50 फीट तक की दूरी में आने वाले स्थान चिह्नित किए गए हैं। जगह को खाली कराने के लिए एसडीएम की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

चंदौसी में मार्च 2023 में मंडी समिति डबल फाटक पर करीब 56 करोड़ की लागत से आरओबी बनाया जाना प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड की ओर से हरी झंड़ी मिलने पर सेतुनिगम ने बरेली की कंपनी को निर्माण का ठेका दे दिया है। खंभे, पेड़ हटाने की प्रक्रिया चल रही है। आरओबी बनेगा, तो उसके साइड मार्ग के लिए जमीन की आवश्यकता पड़ेगी।
कुछ स्थानों पर लोगों ने निर्धारित स्थान से आगे तक निर्माण कर रखा है। सेतुनिगम की मांग पर प्रशासन ने लेखपाल को सर्वे के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को सेतुनिगम के एई अनूप शर्मा, जेई अतुल कुमार, मौलागढ़ लेखपाल वरूण कुमार मंडी समिति फाटक पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व विभाग के नक्शे के मुताबिक सड़क के मध्य से दोनों ओर 50- 50 फीट की की माप की। इस दौरान एक शोरूम सहित तीन दर्जन से अधिक दुकान 50 फीट की सीमा के अंदर मिली। उन्हें दुकानों को हटवाया जाएगा। इसके लिए लेखपाल की ओर से रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को दी जाएगी। एसडीएम इन स्थानों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी करेगा। नोटिस जारी करने के साथ ही राजस्व विभाग इन कब्जे वाले स्थानों को चिह्नित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें