फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गए गोवंशीय पशुओं के अवशेष खेत में मिले, ग्रामीणों में रोष, पांच लोगों के खिलाफ गोकशी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/मढ़न। असमोली और नखासा क्षेत्र से मंगलवार को रात चोरी हुए तीन गोवंशीय पशुओं के अवशेष सुंदरपुर गांव में गन्ने के खेत में बुधवार को सुबह पड़े मिले। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गोकशी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खाबरी भोला के मजरा सुंदरपुर के निकट बुधवार को सुबह गन्ने के एक खेत में गोवंशीय पशुओं के अवशेष उस वक्त ग्रामीणों को दिखाई दिए, जब ग्रामीण मंगलवार की रात्रि चोरी हुए गोवंशीय पशुओं की तलाश में घूम रहे थे। खाबरी भोला के निवासी टीकम सिंह ने बताया कि चोरों ने उनके घेर में बंधी दो गाय रात्रि में किसी समय चोरी कर ली थी। गाय न दिखने पर ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की तो गन्ने के खेत में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले। अवशेष गाय के ही हैं। वहीं, नखासा थाना क्षेत्र के शाहपुर चमारान निवासी खिलेंद्र सिंह के यहां से गाय चोरी हुई है। ग्रामीणों ने उसकी हत्या का अंदेशा जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों पशुओं के अवशेष सुंदरपुर मे मिले हैं। मढ़न के चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अब चोरों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह गोकशी के बाद अवशेष फेंके जाने की घटना का संज्ञान लिया। वह मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें