रथ मेला के अवसर पर हुआ कुश्ती दंगल का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
मंडल स्तरीय कुश्ती मुकाबले में भागीदारी करने के लिए आजमगढ़ गए खिलाड़ियों के प्रति जिले के शिक्षा विभाग ने बेरूखी दिखाई। मांगने के बाद भी उन्हें आने जाने का किराया खर्चा नहीं दिया गया। इसे लेकर खिलाड़ियों और टीम मैनेजरों में रोष था।
संभल के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज से मंडल स्तरीय कुश्ती के लिए आजमगढ़ टीम जानी थी। टीम में शामिल सभी 48 खिलाड़ी मुरादाबाद में एकत्र हुए और ट्रेन से आजमगढ़ के लिए रवाना हुए। टीम में मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा जनपदों के टीम मैनेजरों को मिलाकर कुल 56 लोग थे।
आजमगढ़ में 24, 25, 26 सितंबर को राज्य स्तरीय कुश्ती होनी है। इसमें अपने खिलाड़ी शामिल कराने के लिए किराये खर्चे की व्यवस्था शिक्षा विभाग को करनी थी लेकिन शिक्षा विभाग इसमें नाकाम रहा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास खिलाड़ी और स्कूलों के टीम मैनेजर तथा प्रधानाचार्यो ने संपर्क किया पर निराशा हाथ लगी। खिलाडियों को खाने के लिए पैसा दिया न ट्रेन का रिजर्वेशन कराया गया है।
हद तो तब हो गई जब खिलाड़ियों को बिना रिजर्वेशन धक्के खाते हुए आजमगढ़ तक का सफर करना पड़ा। सभी खिलाड़ी अपने खर्चे पर रवाना हुए हैं। अपनी पाकेट मनी खर्च कर रहे हैं। उन्हें डीआईओएस और स्कूल स्तर से आने जाने का खर्चा और खाने पीने के लिए एक रुपया भी नहीं दिया गया है।
अगर मेरे पास किसी ने संपर्क किया होता तो तत्काल जाने की व्यवस्था कर देते। आम तौर पर खिलाड़ियों स्कूल वाले अपने खर्चे पर ले जाते हैं और उसके बाद लौटकर बिल प्रस्तुत करते हैं भुगतान हो जाता है। विनोद कुमार, डीआईओएस संभल।