बहजोई। जिले में क्षेत्र पंचायत प्रमुख व ग्राम प्रधान पदों के लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन के अनुमोदन के बाद अनंतिम प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी की गई। इसके बाद इन सभी सूची को लेकर आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिले में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए आरक्षण के तहत विकासखंड बनियाखेड़ा, असमोली व गुन्नौर अनारक्षित सीट प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा विकासखंड बहजोई पिछड़ा वर्ग महिला, विकासखंड पवांसा व संभल पिछड़ा वर्ग, जुनावई की सीट महिला तथा विकासखंड रजपुरा की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए प्रस्तावित की गई है। डीपीआरओ ने बताया कि वहीं जिले भर के विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए भी अनंतिम आरक्षण सूची जारी की गई है। इसमें विकासखंड बहजोई की 73 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 4 सीट अनुसूचित जाति महिला, 7 अनुसूचित जाति, 7 पिछड़ा वर्ग महिला, 13 पिछड़ा वर्ग, 14 महिला व 28 अनारक्षित सीट प्रस्तावित हैं। इसके अलावा विकासखंड गुन्नौर की 69 सीटों के लिए 3 अनुसूचित जाति महिला, 6 अनुसूचित जाति, 7 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है।
12 पिछड़ा वर्ग, 13 महिला व 28 अनारक्षित तथा विकासखंड जुनावई की 72 सीटों के लिए 3 अनुसूचित जाति महिला, 4 अनुसूचित जाति, 7 पिछड़ा वर्ग महिला, 13 पिछड़ा वर्ग, 14 महिला व 31 अनारक्षित प्रस्तावित हैं। वहीं विकासखंड रजपुरा की 81 सीटों के लिए 4 अनुसूचित जाति महिला, 7 अनुसूचित जाति, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 14 पिछड़ा वर्ग, 15 महिला व 33 अनारक्षित, विकासखंड बनियाखेड़ा की 79 सीटों के लिए 6 अनुसूचित जाति महिला, 12 अनुसूचित जाति, 7 पिछड़ा वर्ग महिला, 14 पिछड़ा वर्ग, 14 महिला व 26 अनारक्षित तथा विकासखंड असमोली की 92 सीटों के लिए 6 अनुसूचित जाति महिला, 12 अनुसूचित जाति, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 16 पिछड़ा वर्ग, 17 महिला व 33 अनारक्षित सीटें प्रस्तावित की गई हैं।
डीपीआरओ ने बताया कि विकासखंड पवांसा की 103 सीटों के लिए 6 अनुसूचित जाति महिला, 12 अनुसूचित जाति, 10 पिछड़ा वर्ग महिला, 18 पिछड़ा वर्ग, 19 महिला व 38 अनारक्षित तथा विकासखंड संभल में 101 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 8 अनुसूचित जाति महिला, 15 अनुसूचित जाति, 9 पिछड़ा वर्ग महिला, 18 पिछड़ा वर्ग, 17 महिला व 34 अनारक्षित सीटें प्रस्तावित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि सभी अनंतिम सूचियों को प्रकाशित कर कलक्ट्रेट परिसर में चस्पा कराया जा रहा है। डीपीआरओ के मुुताबिक 8 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी और 14 मार्च तक प्राप्त आपत्तियों की जांच कर निस्तारण कराया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।