फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सांसद के आवास में अवैध निर्माण के आरोप मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी

विज्ञापन
सांसद बर्क। - फोटो : सांसद बर्क।
विज्ञापन
संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए नवनिर्माण की जांच रिपोर्ट मंगलवार को एसडीएम को सौंप दी गई है। एसडीएम वंदना मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट अभी देखी नहीं है। रिपोर्ट देखकर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि विनियमित क्षेत्र के जेई के माध्यम से रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन

मालूम हो 18 मार्च को एसडीएम ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की थी। निगरानी की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को दी गई थी। इस टीम ने सांसद के आवास में हुए नवनिर्माण की नापतौल कर रिपोर्ट तैयार की है। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के आवास में नवनिर्माण किया है।
11 दिसंबर 2024 को संभल नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से सांसद को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा था कि सांसद ने अपने आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण कराया है। जिसका नक्शा पास नहीं है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। एसडीएम ने बताया कि सांसद के आवास में हुए नवनिर्माण के मामले में पांच अप्रैल को सुनवाई की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें