फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक देने के आरोप में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के कबीर की सराय निवासी महिला को उसके पति ने मकान न बेचने पर तीन तलाक दे दिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उन्होंने कार्रवाई के आदेश कर दिए। तब कोतवाली की पुलिस ने तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबीर की सराय निवासी कुलसुम ने पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद को प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उन्होंने कोतवाली की पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। प्रार्थना पत्र में महिला ने अपनी आपबीती की जानकारी दी। उसने बताया कि उसकी शादी 14 वर्ष पहले रूकनुद्दीनसराय निवासी जिया-उल-हक से हुई थी। पति काफी दिनों से घर बेचने का दबाव बना रहा था।
विरोध करने पर मारपीट की गई। 18 अगस्त को अचानक घर आया और तीन बार तलाक बोल दी। महिला ने बताया कि तलाक देने के बाद आरोपी पति ने उसके और उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश कर दिए। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें