सरायतरीन।
बहजोई पुलिस ने एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बहरौली ताहरपुर निवासी दिव्यांग नरेंद्र ने एसपी को बताया था कि वर्ष 2022 में पांच लोगों ने ढाई बीघा जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा उसके नाम कराया था। जिसमें तीन लाख रुपये भी ले लिए गए थे। फर्जी बैनामा होने की जानकारी मिलने पर बाद रुपये लौटाने का आश्वासन दिया गया लेकिन नहीं दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव सीकरी भगवंतपुर निवासी संजीव कुमार, वीर सिंह, भोजराज, सरनाम और गांव बहरौली ततारपुर के निवासी पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।