फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बाइक से घूम रहे पिता-पुत्रों ने पुलिस की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। लाकडाउन के दौरान बाइक से घूम रहे पिता-पुत्रों को ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता करना महंगा पड़ गया। पुलिस तीनों को पकड़ कोतवाली ले आई। जहां लाकडाउन का उल्लंघन करने पर तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर डेढ बजे लाकडाउन के दौरान स्टेशन रोड एसएम इंटर कालेज परिसर निवासी ओमप्रकाश व उनके पुत्र सुनील उर्फ मनीष, रिंकू एक बाइक से निकले। जब वह 36बी रेलवे फाटक के पास तिराहे पर पहुंचे तो ट्रैफिक पुलिस के एसआई देवेंद्र सिंह ने उन्हें रोक लिया और लाकडाउन के दौरान घूमने का कारण पूछा। इस दौरान पिता-पुत्र एसआई से अभद्रता करने लगे। काफी समझाने के बाद भी शांत न होने पर वहां मौजूद पुलिस कर्मी ओमप्रकाश को पकड़ कोतवाली ले आए।
कुछ समय बाद दोनों पुत्रों के साथ अन्य परिजन भी कोतवाली आ पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, मगर वह शांत नहीं हुए। जिस पर पुलिस ने उनके दोनों पुत्रों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई होते देख साथ आए परिजन शांत हो गए। ओमप्रकाश ने सीने में दर्द होने की बात कहने पर उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि लाकडाउन का उल्लंघन किसी को भी नहीं करना दिया जाएगा। कोतवाली में लाकडाउन का उल्लंघन करने तथा ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता करने के आरोप में तीनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें