फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली महिला, पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/रजपुरा। गांव बरौरा में महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया है। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे की है। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन

मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुमन के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रजपुरा के प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया थाना क्षेत्र के मृतका के पिता पवारी निवासी सोनपाल की तहरीर पर पति श्रीनिवास, सास भूरी, ससुर रामेश्वर, देवर रामसेवक, जेठ तेजपाल तथा एक अन्य ग्रामीण भगवानदास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोनपाल ने बताया कि उन्होंने 20 अप्रैल 2018 को अपनी बेटी का विवाह बरौरा निवासी श्रीनिवास के संग किया था। अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया। ससुराल वाले दहेज में मोटर साइकिल, सोने के जेवर व भैंस की मांग आए दिन करते थे। शारीरिक व मानसिक यातना देते थे।
विज्ञापन

ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर सुमन को रस्सी से फंदा लगा कर मार दिया। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए लटका दिया। जब उन्हें गाव बरौरा से सूचना मिली तो वह अपनी पत्नी के संग बरौरा पहुंचे और घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें