फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक लूट की रिपोर्ट दर्ज, थाना पुलिस के साथ एसओजी की टीम बदमाशों की तलाश में

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र में टांडाकोठी-बेला लिंक मार्ग पर सोमवार की रात हुई बाइक लूट की घटना में एसओजी और पुलिस टीम लगी है। हालांकि दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ असमोली संतोष कुमार सिंह का कहना है कि बाइक लूट में शामिल रहे बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं जल्दी ही वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे और घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

घटना सोमवार की रात करीब साढे आठ बजे की है। मुबारकपुर बंद गांव के रहने वाले यामीन पुत्र अब्दुल हमीद नखासा थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव निवासी अपने बहनोई आबिद हुसैन के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। बेला-टांडाकोठी लिंक मार्ग पर उनसे बाइक लूट ली गई थी। इस घटना के खुलासा के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी की टीम को लगाया गया है। बुधवार को एसओजी की टीम संदिग्ध स्थानों को चिन्हित कर खोजबीन में लगी रहीं लेकिन कहीं कोई सफलता नहीं मिली। असमोली सीओ ने बताया कि बाइक लूट में शामिल रहे बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें