फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 May 2025 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसका पति गांव से बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर पर महिला अकेली ही रहती है। शुक्रवार देररात एक युवक महिला के घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शराब के रुपयों को लेकर मारपीट
धनारी।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी निवासी विकास कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह किसी काम से धनारी क्षेत्र के गांव भकरौली आया हुआ था। जहां इसी गांव का कल्याण सिंह पीड़ित से शराब के लिए रुपये मांगने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कल्याण सिंह पर शांतिभंग में कार्रवाई की।

साले पर लगाया मारपीट का आरोप
धनारी।
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव रेंदा निवासी नवाब सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी रामधारा के साथ धनारी के गांव सिंहपुर अपनी ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। शादी हो जाने के बाद जब उसने अपनी पत्नी से घर चलने के लिए कहा, तो उसके भाई ने पीड़ित के साथ गाली गलौज व मारपीट की। साथ ही दोबारा महिला को अपने साथ बुलाने के लिए आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें