संभल। एक युवती की फर्जी फेसबुक आई बनाने के मामले में हयातनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। आरोपी ने युवती के फोटो का इस्तेमाल कर इस आईडी को बनाया है। युवती के परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को तहरीर दी। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी के फोटो का इस्तेमाल कर किसी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई है। इस आईडी से उनका परिवार आहत हुआ है। फर्जी आईडी से कोई गलत प्रचार हुआ तो बेटी की जिंदगी पर बुरा असर पड़ेगा। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। अब आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगी है।