फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छात्रा की मौत मामले में स्कूल संचालक सहित तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। स्कूल बस से कुचल कर छात्रा की मौत के मामले में स्कूल के संचालक समेत बस चालक और परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के शहबाजपुरा के सुहेल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी एलकेजी की छात्रा रिजा फात्मा को 18 जुलाई को होली सुफ्फाह स्कूल की बस से अन्य बच्चों के साथ छोड़ने के लिए आई। सुहेल की पत्नी रिजा फात्मा को लेने दरवाजे पर पहुंच गई। तभी चालक अबरार व कंडक्टर रागिब ने रिजा फात्मा को उल्टी दिशा में उतार दिया था। चालक ने लापरवाही से बस चला दी तो रिजा फात्मा घायल हो गई। उसे अस्पताल ले गए तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुहेल ने लापरवाही को लेकर स्कूल संचालक प्रबंधक सलमान से शिकायत की। आरोप है कि उसने गुस्सा होकर गालियां दीं और मारपीट कर भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने अबरार, रागिब और सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें