संभल। राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव देवरा भूड़ा में अभद्रता व धक्का मुक्की करने वाले चार नामजद व 10-12 अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं। बुधवार को गिरफ्तार कोई आरोपी नहीं किया गया है। यह विवाद मंगलवार की शाम उस समय हुआ था जब राजस्व विभाग की टीम अवैध कब्जे की पैमाइश कर हटवाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कब्जाधारी आए और उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और ईंट लेकर भी हमलावर हुए। इसी क्रम में रिपोर्ट रजपुरा थाने में गांव न्यौरा निवासी सोमवीर, राजकुमार, बबलू और धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी दीपक व 10-12 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि जिस ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किया हुआ है वहां प्लॉटिंग की जा रही है। यह प्लॉटिंग मुख्य मार्ग पर हो रही है। जहां जमीन की कीमत काफी है।