फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक देने पर पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक देने के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ हयातनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तलाक की इस घटना के दौरान महिला अपने मायके में थी और वह अपनी बीमार मां को देखने आई हुई थी। यहीं ससुराल के लोग पहुंचे और दहेज मांगा। नहीं मिला तो तलाक दे दिया। फिलहाल पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हयातनगर थाना क्षेत्र के घुघावली गांव निवासी नाजमा का निकाह इसी थाना क्षेत्र के लहरा कमंगर गांव निवासी मसरुर के साथ हुआ था। निकाह के समय हैसियत के अनुसार नाजमा के परिवार वालों ने दहेज भी दिया। आरोप है कि ससुराल वाले लोग कम दहेज का ताना नाजमा को देने लगे। आए दिन उससे दहेज की मांग करते हैं। पांच लाख रुपये और गाड़ी की बार-बार मांग से नाजमा परेशान रहने लगी। वह कुछ दिन पहले अपने मायके में बीमार मां को देखने आई थी। इस बीच ससुराल के लोग आए और दहेज मांगा। दहेज न मिलने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। नाजमा ने इस मामले में पति मसरुर, ससुर अकबर, सास नूरजहां, देवर मतलूब, जेठ सुलेमान, जेठानी परवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें