फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ढाई करोड़ की ठगी के आरोप में पूर्व प्रधान समेत पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चिटफंड कंपनी बनाकर प्लाॅट व पैसा दोगुना करने के नाम पर करीब ढाई करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने मोहल्ला रुकनुददीन सराय निवासी आरोपी सरगना पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला थाना नखासा क्षेत्र का है।जिला अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ निवासी मोहम्मद कलीम ने सीओ को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में कहा कि कुछ लोगों ने गिरोह बनाकर एमएस गोल्ड माइंस वर्ल्ड नाम की फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को प्लाॅट दिलाने और रकम दोगुनी करने का लालच दिया था। गिरोह में शामिल लोगों ने कलीम, फिरदौस, आसिफ अली, अफरोज जहां, अबरेज खान समेत कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके तथा रिश्तेदारों के खातों से भी करीब 2.46 करोड़ रुपये डलवा लिए। उसने बताया कि आरोपियों ने कंपनी के नाम पर इन लोगों से लाखों रुपये ठग लिए और वापस मांगने पर महीनों तक टालमटोल की। बाद में रकम वापस करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच एक आरोपी ने अपने घर भुगतान देने के नाम पर बुलाकर गाली-गलौज व मारपीट की। साथ ही अफरोज जहां व फिरदौस को कमरे में खींचकर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह लोग पहले भी फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुके हैं।
सीओ के मुताबिक पूरे मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद आसिफ समेत थाना रायसत्ती के मोहल्ला हातिम सराय निवासी अफजाल बेग, ग्रेटर नोएडा के चक्रेसनपुर निवासी अजीत कुमार, रुकनुददीन सराय निवासी इस्तेकार व जिला अमरोहा के थाना रजबपुर के गांव कासमपुर मजरा अतरासी निवासी कय्यूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें