फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला को बहला-फुसला कर ले जाने पर पिता-पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एक व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बदायूं जनपद के पिता-पुत्र पर उसकी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर चंदौसी कोतवाली में जिला बदायूं के बड्डा व उसके पिता बजरूद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक पंजाब में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। जबकि घर पर उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ रहती है। 26 मार्च को उसकी पत्नी अपनी दो पुत्रियों को दवा दिलाने सीता रोड स्थित एक निजी हास्पिटल गई थी। तभी उसे बड्डा व उसका पिता बजरुद्दीन निवासी गांव सैदपुर थाना बजीरगंज जनपद बदायूं बहला-फुसला कर भगा ले गए। पत्नी जाते समय अपने साथ दो पुत्री व घर में रखी 40 हजार रुपये की नकदी, जेवर ले गई है। आरोपियों के साथ जाते महिला को मोहल्ले के लोगों ने देखा, तो उसे घटना की सूचना दी। इसके पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध तहरीर दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश से कोतवाली में पिता-पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें