फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 10 May 2025 11:36 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। करीब तीन माह पहले सड़क हादसे में घायल हुए विकास कॉलोनी नई बस्ती चंदौसी रोड निवासी युवक अनवर की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी आयत जहां की ओर से पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया गया कि उसके पति अनवर 13 फरवरी को वेयर हाउस के निकट स्थित अपनी दुकान से स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी करीब रात नौ बजे मोहल्ला हवाई अड्डा के निकट चंदौसी की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने पति की स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इससे पति गंभीर घायल हो गए थे। उपचार के लिए पहल मुरादाबाद के हायर सेंटर व बाद में दिल्ली ले गए थे। उपचार के दौरान 17 फरवरी को रात करीब डेढ़ बजे उसके ने दम तोड़ दिया था। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें