चंदौसी। पंचायत चुनाव में जीत मिलने के बाद कोरोना का भय और प्रशासन की चेतावनी प्रत्याशी भूल गए। जीत की खुमारी ऐसी चढ़ी की जुलूस तक जिनकाल रहे हैं। मंगलवार को चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में जीतकर लौटे प्रधान ने विजयी जुलूस निकाला और कोरोना की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा दीं। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो रिपोर्ट दर्ज की गई है। 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही पुलिस और प्रशासन के अधि कारियों ने गांव गांव जाकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से करने और जीत होने पर विजयी जुलूस नहीं निकालने की हिदायत दी थी। लेकिन इसके बाद भी जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में गांव मई निवासी साजिद, रफत अली, आस मोहम्मद, शबाब, बाबू, खालिक, मुंसिफ, वामिक, रईस ठेकेदार, उस्मान, आरिफ, जफर, वसीम, शफीक, कौसर, रियाज अहमद, मुशाहिद, ताज मोहम्मद, हसीन, भूरा, गिरिश और शंकर लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।