फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कब्रिस्तान की भूमि से पेड़ कटवाने में मुतवल्ली के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 03 Mar 2026 10:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली पुलिस ने कब्रिस्तान की भूमि से पेड़ कटवाने के मामले में मुतवल्ली जाहिद हुसैन निवासी रुस्तमपुर न्यावली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई पुनीत कुमार की तहरीर पर की गई। पुनीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रुस्तमपुर न्यावली में लेखपाल हैं। गांव में कब्रिस्तान की भूमि है, जो ग्राम समाज की है। इस भूमि में खड़े कई पेड़ों को मुतवल्ली जाहिद हुसैन ने कटवाकर ग्राम समाज की संपत्ति को क्षति पहुंचाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें