संभल। जिलेभर में अवैध अस्पताल व नर्सिंग होम के खिलाफ चलाए गए अभियान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। संभल में नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने रायसत्ती थाने में अलशिफा अस्पताल व हयातनगर थाने में जीवन ज्योति अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा चंदौसी में मां हॉस्पिटल, आदित्य क्लीनिक समेत पांच अस्पताल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। गुन्नौर में आरके नर्सिंग होम, ममता क्लिनिक, सरस्वती क्लीनिक, लक्ष्मी हेल्थ केयर, पीके क्लीनिक संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जुनावई थाने में रेनू जच्चा बच्चा केंद्र संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। रजपुरा थाने में नोडल अधिकारी डॉ. विरास यादव ने रजपुरा के जर्रहा क्लीनिक संचालक डॉ. बंटी, कस्बा गवां में स्थित कृष्णा नर्सिंग होम के संचालक सत्या यादव, राघव हेल्थ केयर क्लीनिक के संचालक डाॅ. मनीष राघव, सीमा देवी मेमोरियल क्लीनिक के संचालक डॉ. प्रदीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सीएमओ डॉ. तरुण पाठक का कहना है कि अवैध तरीके से संचालित अस्पताल व नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा।