फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया बिजली बिल जमा करने पर ब्याज में मिलेगी 100 प्रतिशत छूट

Fri, 12 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बकाया बिजली बिल जमा करने पर ब्याज में राहत मिलेगी। बिना ब्याज के बिल जमा कर लिया जाएगा। ब्याज में शत प्रतिशत की छूट दिए जाने की योनजा लागू की गई है।
विज्ञापन



 इसके लिए उपभोक्ताओं को ओटीएस के तत अपना पंजीकरण कराते हुए रसीद कटवानी होगी। पंजीकरण के बाद बिल का परीक्षण होगा। पात्रता साबित होने पर ब्याज की राशि माफ कर गी जाएगी।


विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एमके अग्रवाल ने बताया कि विभाग ने गुरुवार से ओटीएस की योजना शुरू कर दी है। उन बिजली उपभोक्ताओं को ही ब्याज में छूट मिलेगी जो एक हजार रुपये की ओटीएस पंजीकरण रसीद कटवाएंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को 15 मार्च तक ओटीएस की रसीद कटवानी होगी। उन्हें 31 मार्च तक बिल जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें