फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से किसानों को राहत, शहरी क्षेत्र में जलभराव से जूझे लोग

सार

रिमझिम बारिश से किसानों को राहत, शहरी क्षेत्र में जलभराव से जूझे लोगसंभल।धान की फसल की सिंचाई की जो चिंता सता रही थी वह कुछ दिनों के लिए दूर हो गई है।इस बारिश से बाजरा और उड़द की फसल को भी लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिमझिम बारिश से किसानों को राहत, शहरी क्षेत्र में जलभराव से जूझे लोग
विज्ञापन

संभल। रिमझिम बारिश से लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार की सुबह पांच बजे करीब रिमझिम बारिश शुरू हुई थी। इसके बाद थम गई लेकिन दोपहर तीन बजे से तेज बारिश शुरू हुई तो मौसम ही बदल गया। इस दौरान कई तेज हवाएं भी चलीं। जिससे कई जगह पेड़ भी गिरे हैं। संभल- चंदौसी रोड पर गांव बिछौली के नजदीक पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। एक लेन से ही वाहन गुजरते नजर आए। वहीं दूसरी ओर बारिश से जिला अस्पताल, रोडवेज और शंकर चौराहे के नजदीक जलभराव हो गया। शाम तक जलभराव के हालात बने रहे। जिला अस्पताल और रोडवेज पर लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। इस बारिश से किसानों को राहत मिली है। धान की फसल की सिंचाई की जो चिंता सता रही थी वह कुछ दिनों के लिए दूर हो गई है।इस बारिश से बाजरा और उड़द की फसल को भी लाभ हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें