फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्री कल्कि जयंती महोत्सव के निमंत्रणपत्र का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर में श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) द्वारा श्री कल्कि जयंती महोत्सव के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। कहा गया कि 29 व 30 जुलाई को श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) द्वारा 65वां श्री कल्कि जयंती महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसके लिए श्री कल्कि भगवान की जयंती के निमंत्रणपत्र भारत देश के विभिन्न राज्यों में डाक व सोशल मीडिया के माध्यम से भेजे जाएंगे। क्योंकि प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से कल्कि भक्त महोत्सव में सहभागिता करके धर्म लाभ कमाते हैं। इस दौरान गगन वार्ष्णेय, शोभित शास्त्री, विकास वर्मा, अक्षय शर्मा, सुषमा गुप्ता, सचिन गुप्ता, संजय गुप्ता, राजवीर सिंह, सोनू आर्य, यश गुप्ता, सुभाष खन्ना, आशीष गुप्ता आदि रहे। अध्यक्षता पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें