संभल के नखासा थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी आरोपी की पत्नी को हुई तो उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पहले आरोपी वसीम के साथ हुई थी। शादी के बाद पांच बेटियों का जन्म हुआ। महिला का आरोप है कि पति प्रताड़ित करता है।
कुछ समय पहले बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी 25 फरवरी को हुई तो सास और ससुर व पति ने मारपीट कर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।