फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम चौपाल में किए जाएं श्रमिक के परिवारों के पंजीकरण : धर्मवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड दर्पण पोर्टल से प्राप्त विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों तथा आकांक्षात्मक ब्लॉकों की प्रगति पुस्तिका पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने ग्राम चौपालों में श्रमिकों के परिवार के पंजीकरण करने के निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रत्येक विभाग लक्ष्य के मुताबिक प्रगति करे। जिले में विद्युत आपूर्ति सुचारु रहे। वहीं, दैनिक विद्युत आपूर्ति व विद्युत बिल में सुधार के लिए आवेदन पर भी बातचीत हुई। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने टीम बनाकर मनरेगा के कार्याें का निरीक्षण करें। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए ग्रामीण अंचलों में टूटी सड़कों की मरम्मत कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोवंशों के लिए चारा आदि पर विशेष ध्यान दें। विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए पंपेलट आदि बांटे जाएं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने को कहा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आकांक्षात्मक ब्लॉक असमोली व गुन्नौर में टीकाकरण समय से कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें