संभल। जिला श्रम बंधु, बाल श्रम उन्मूलन जनपदीय समिति, जिला टास्क फोर्स और जिला स्तरीय बंधुआ श्रम सतर्कता समिति की बैठक हुई। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लेबर सेस बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई। सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को अधिक से अधिक सेस जमा करने के निर्देश दिए गए।
सहायक श्रमायुक्त सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों का पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है और निर्माण कार्य में लगे सभी मजदूरों का भी पंजीयन होना चाहिए। नजदीकी जन सेवा केंद्र से श्रमिक पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं, डीएम ने जगह-जगह शिविर लगाकर पंजीकरण कराने पर जोर दिया। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।