फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित बताकर अर्थी बनाने से किया इंकार, ढाई घंटे देर से हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 20 Mar 2023 02:37 AM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
असमोली (संभल)। बाबूखेड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद अर्थी बनाने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कई गांवों में बढ़ई की तलाश की गई। इसके बाद अर्थी बन सकी।
विज्ञापन

  यह मामला चर्चा का विषय है। आरोप है कि तीन गांवों के अर्थी बनाने वालों ने किसी न किसी बहाने से मना कर दिया। इस जानकारी के बाद लोगों में रोष पनप गया।
 हालांकि काफी तलाश के बाद एक बनाने वाले ने अर्थी बनाई।
  ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव बाबूखेड़ा निवासी 60 वर्षीय महिला की शनिवार की रात करीब आठ बजे मौत हो गई थी। रविवार सुबह सात बजे के करीब परिजन अर्थी बनवाने के लिए गांव के अर्थी बनाने वाले के पास गए।
विज्ञापन

 आरोप है कि उसने अर्थी बनाने से मना कर दिया। कई अन्य से भी कहा लेकिन उन्होंने ने भी मना कर दिया। ऐसे में पीड़ित परिवार परेशान हो गया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि सभी ने किसी न किसी बहाने से मना कर दिया।
करीब ढाई घंटे बाद दूसरे गांव के बढ़ई को बुलवाया गया। जिसके बाद अर्थी तैयार की गई। ढाई घंटे बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगाघाट ले गए। ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अर्थी बनाने वाला व्यक्ति आया था। उससे अलग तरह की अर्थी बनवाने की बात कही थी।
विज्ञापन

इसलिए वह चला गया था। इस मामले में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें