जिले में आज से विशेष वितरण दिवस के तहत जून माह के अवशेष सात हजार राशन कार्डधारकों को रिफाइंड, नमक और चना का वितरण किया जाएगा। नोडल अधिकारी की उपस्थिति में यह वितरण होगा।
डीएसओ ने कहा कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि संभल जिले में जून माह में सात हजार राशनकार्ड धारक ऐसे रह गए थे, जिन्हें गेहूं, चावल के साथ नमक, चना और रिफाइंड नहीं मिल पाया था। शासन ने इन कार्डधारकों को तीन और चार अक्तूबर को विशेष शिविर आयोजित करके खाद्यान्न बांटने के निर्देश दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि यह वितरण नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में होगा, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो सके। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।