फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक लाख से बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सहकार समृद्धि सदस्यता महा अभियान, नए केसीसी कार्ड, मृतक बकायादारों के वारिसान दर्ज कराने और एक लाख रुपये से बड़े बकायदारों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रत्येक समिति पर सहकार समृद्धि सदस्यता महा अभियान के अंतर्गत दो सौ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। कहा गया कि नए सदस्य बनाने में सहकारी समिति के सचिव की लापरवाही सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुरादाबाद जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक जेपी सिंह ने बताया कि 1 से 30 सितंबर तक जिले की सहकारी समितियां पर सहकार समृद्धि सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत नए दो सौ सदस्य बनाने हैं।
एक लाख रुपये से बड़े बकायादार की सूची बनाकर जल्दी ही वसूली की जाए। ज्यादा से ज्यादा नए केसीसी कार्ड बनाए जाए। जिससे की किसानों को योजना का लाभ मिल सके। मृतक बकायेदारों के वारिसान दर्ज कराए जाएं। किसी भी तरीके की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एआर कोऑपरेटिव वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सचिव अपने कार्य में तेजी लाएं। बड़े बकायादारों से लगातार वसूली जारी रखें।
विज्ञापन

सहकार समृद्धि सदस्यता महाअभियान में सहकारी समिति के सचिवों के द्वारा कोई भी लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीओ कोऑपरेटेड अनिल कुमार त्रिपाठी, राकेश पाल, राजेश कुमार त्रिपाठी, जितेंद्र त्यागी, किशन लाल, बाल मुकुट, विपिन कुमार, आनंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें