संभल। बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर उत्तर-पुस्तिकाएं पहुंच गईं हैं। डीआईओएस कार्यालय से उत्तर-पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों में भेज दी गईं हैं। उत्तर-पुस्तिकाओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों को ऑन रखा गया है। हर समय रिकॉर्डिंग होगी।
जरूरत पड़ने पर इसे अधिकारी कभी भी देख सकते हैं। यह बात दीगर है कि जिलेभर के स्कूलों की मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम हैं। संभल जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
ऐसे स्कूलों को इस बार परीक्षा केंद्र की सूची से हटाया गया है। जिनमें पहले नकल के मामले सामने आते रहे हैं। यूपी बोर्ड का महाकुंभ शुरू होने में अब 15 दिन का समय शेष बचा है। तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए कमर कस ली गई है। परीक्षा के दौरान सचल दलों को सक्रिय रखने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी खुद मॉनीटरिंग करेंगे। सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन ने होमवर्क किया है।