फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते गणेश चतुर्थी पर न निकलेगी रथयात्रा न लगेगा मिला, मंदिर में पूजन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गणेश चतुर्थी पर इस बार गणेश मंदिर में भगवान गजानन का पूजन कराया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार न मेला लगेगा और न रथयात्रा निकाली जाएगी। शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य संपन्न होंगे। गणेश मेला परिषद के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। साथ ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूजन व आरती में निमंत्रण पत्र सौंपा है। चंदौसी में लगने वाला इतिहासिक गणेश चतुर्थी का मेला इस बार नहीं लगेगा और न रथयात्रा निकाली जाएगी। शासनादेश के अनुसार दस सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीता रोड स्थित गणेश मंदिर में सुबह साढ़े पांच बजे से पूजन का कार्यक्रम विधि विधान से प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालु मंदिर में पहुंच भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे। इसी क्रम में बुधवार को गणेश मेला परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी संजीव रंजन से मुलाकात की है। जिलाधिकारी को पूजन व आरती शामिल होने का निमंत्रण पत्र सौंपा है। इस प्रतिनिधि मंडल में मनोज कुमार मीनू, कमलेश चौधरी, ललित वार्ष्णेय, रविंद्र कुमार, प्रवीत लालू, हरिगोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें