फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रथयात्रा आज, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Sat, 07 Sep 2024 04:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। प्रथम पूज्य भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर शनिवार को श्री गणेश मेला परिषद की ओर से श्री गणेश मंदिर से स्वचलित झाकियों संग महाप्रभु श्री गणेश की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रथयात्रा में आसपास के जनपदों से एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। सुरक्षा के लिहाज से रथयात्रा मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

रथयात्रा में सबसे आगे घोड़े, ऊंट चलेंगे जो बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। गुड्डा की झांकी करतब दिखा कर लोगों को गुदगुदाएगी। 15 स्वचलित झाकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन झाकियों को 300 से अधिक नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों व नागरिकों ने दो माह की मेहनत से तैयार किया है। रथयात्रा में खाटू श्याम बाबा, मतस्य अवतार, रामलला, महाकाली, नारियल से प्रकट होती मां दुर्गा, नरसिंह अवतार, काल भैरव, बाल स्वरुप श्री गणेश, रामायण लिखते श्री गणेश, गोपियों संग महारास रचते भगवान श्रीकृष्ण की झाकियों को सुंदर स्वरुप में सजाया गया है। वहीं सोलह फिट ऊंचे हनुमान जी की झांकी माऊथ फ्रेशनर के आइटम से सजाई गई है। तो वहीं आर्टिफिशियल सफेद इलायची व मखाने से सजाई गई श्री गणेश की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा इस बार महाप्रभु श्री गणेश के मुख्य सिंहासन के अलावा संतोषी माता का सिंहासन भी तैयार किया गया है। प्रत्येक झांकी के आगे एक बैंड होगा। कुंदरकी, चन्दौसी, जेबर, दिल्ली आदि के बैंड शामिल रहेंगे। म्यूजिकल पार्टी व ढोल नगाड़े भी शामिल रहेंगे।
-
प्रभारी मंत्री धर्मपाल करेंगे रथयात्रा का शुभारंभ
जनपद संभल के जिला प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह कैबिनेट मंत्री उत्तरप्रदेश रथयात्रा का शुभारंभ करेंगे। श्री गणेश जन्मोत्सव के 64वें आयोजन में प्रभारी मंत्री सबसे पहले गणेश मंदिर पर महापूजन करेंगे। इसके बाद फीता काट कर रथयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

-
सुबह छह बजे से होगा महाप्रभु का पूजन
श्री गणेश चतुर्थी पर सात सितंबर को सीता रोड स्थित श्री गणेश मंदिर पर महापूजन किया जाएगा। सुबह छह बजे से महापूजन आरंभ हो जाएगा। जहां एक ओर शहर के कोने-कोने से श्रद्धालु मंदिर आकर गणपति महाराज का पूजन करेंगे। वहीं शहर में घरों व जगह-जगह मोहल्लों में स्थित पंडालों में विराजे जाने वाले गणपति महाराज की प्रतिमा को सिंहासन पर रख कर श्रद्धालु ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए गणेश मंदिर पहुंचेंगे। जहां विध विधान से पूजन कर गणपति महाराज को पंडालों में विराजमान करेंगै। ये सिलसिला दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
गणेश बाबा को लगेगा बूंदी के लड्डू का भोग
गणपति महाराज को बूंदी का लड्डू पसंद है। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर शहर में हलवाई की दुकानों पर दिन पर बूंदी के लड्डू तैयार करने का कार्य किया गया।
-
स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट करेगा भंडारा
श्री गणेश चतुर्थी पर स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष सीता रोड स्थित श्री रघुनाथ आश्रम मे मेलार्थियों की सेवार्थ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 14वां भंडारा होगा। ये जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रधान केजी शर्मा ने बताया कि भंडारा सुबह सात बजे से शुरु होगा।
-
इन मार्नों से गुजरेगी रथयात्रा
गणपति महाराज की रथयात्रा शाम चार बजे सीता रोड स्थित श्री गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर मनिहार चौक, मोहल्ला सुंदर, बिसौली गेट, बड़ा बाजार, घंटाघर, फड़याई बाजार, ब्रह्म बाजार, कैथल गेट, मेला रोड होते हुए देर रात एक बजे के बाद पुन: मंदिर पहुंच कर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें